
मेरठ। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ अभियान के तहत आज सदर बाजार एवं दाल मंडी क्षेत्र में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और व्यापारियों को नई जीएसटी दरों में दी गई राहत हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद पत्र वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर “जीएसटी दरों में राहत” संबंधी स्टीकर भी चिपकाए और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें जीएसटी में हाल ही में किए गए सुधारों की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि किस प्रकार अब छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को कर संबंधी प्रक्रिया में सरलता और राहत दी गई है। इस मौके पर विवेक रस्तोगी महानगर अध्यक्ष, भाजपा अश्वनी त्यागी विधान परिषद सदस्य, अजय गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ, गौरव हुरिया मंडल अध्यक्ष, अंकित गुप्ता मुन, वैभव सक्सैना, नितिन बालाजी, विशाल कनौजिया, नितिन बालाजी, समीर खुराना, विवेक रस्तोगी, नीरज गुप्ता, सचिन जैन, सुधीर रस्तोगी उपस्थित रहे।