बुके व पटके से किया स्वागत, स्वागत के लिए राज्यमंत्री ने जताया आभार, बाेले महानगर भाजपा के नेता कर रहे हैं बहुत अच्छा काम
मेरठ। भाजपाइयों ने शनिवार को सर्किट हाउस में भारत सरकार के न्याय व सशक्तिकरण राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात की। बुके व पटका देकर उनका स्वागत किया। दिन निकलते ही मेरठी भाजपाइयों के द्वारा किए गए स्वागत सत्कार से राज्यमंत्री भी खुश नजरआए। इस स्वागत के लिए उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचे अंकुर गाेयल व दूसरे भाजपा नेताओं को तहे दिल से स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके भारतीय जनता पार्टी के महापौर हरिकांत अहलूवालियाऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक अंकुर गोयल, महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, मंत्री हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के उपमंत्री राहुल जैन समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने की चर्चा
इस दौरान राज्यमंत्री ने भाजपा नेताओं से एसआईआर को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली तथा संगठनात्मक बातों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी कहा कि मेरठ के भाजपा नेता बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।