बजट पर भाजपा का महिलाओं से संवाद

kabir Sharma
5 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

केंद्रीय बजट पर भाजपा की वर्कशॉप, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं

मेरठ। केंद्रीय बजट पर भाजपा की क्षेत्रीय महिला इकाई ने महिलाओं व संगठन की कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्हें समझाया कि केंद्रीय बजट किस प्रकार से सबसे ज्यादा मध्यम और गरीब बर्ग के लिए बेहतर है। इससे बेहतर कोई दूसरा बजट हो ही नहीं सकता था। तथा आग्रह किया गया कि संगठन की कार्यकर्ता घर-घर जाकर बजट की खूबियों को समझाएं।

कार्यक्रम का आयोजन माल रोड स्थित पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में किया गया था। महिला संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति, बहनों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को भी नई दिशा देने वाला है। क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत इस बजट में महिला उद्यमिता, कौशल विकास, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

ताकि नारी शक्ति बन सके आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि यह बजट नारी शक्ति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का सशक्त अवसर प्रदान करता है। इससे महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान के नए द्वार खुलेंगे। इस अवसर पर She Mart (Self Help Group E-Market) की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन हेतु एक प्रभावी डिजिटल मंच प्राप्त होगा। She Mart के जरिए महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित मूल्य, पहचान और स्थायी आय का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

- Advertisement -

Capital Expenditure बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) को बढ़ाकर लगभग ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष के लगभग ₹11.2 लाख करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014–15 में यह राशि मात्र लगभग ₹2 लाख करोड़ थी, जो आज कई गुना बढ़कर देश में सड़कों, रेल, लॉजिस्टिक्स, शहरी एवं ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान कर रही है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

किसान व एमएसएमई होंगे सशक्त

उन्होंने आगे कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने, स्टार्ट-अप्स एवं युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही डिजिटल इंडिया, कौशल विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।

तमाम प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान दीप्ति रावत भारद्वाज ने बजट से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

ये रहीं मौजूद

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संवाद को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रिया अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मोनिका कलहर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, अंजू वारियर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, क्षेत्रीय महामंत्री राम गुप्ता,क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही, सिद्धि प्रधान अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अचला सिंह कार्यकारिणी सदस्य कादंबरी कौशिक, महानगर मंत्री ममता मित्तल, महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, प्रवेश त्यागी ,सुनीता नागपाल ममता त्यागी, रेणु जोगी ,मीरा सिंह, सपना अग्रवाल, मुक्ता जैन इत्यादि की उपस्थिति रही।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *