बजट GDP ग्रोथ 6.8-7.2% अनुमानित

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

बजट में चंद घंटे शेष, वित्तमंत्री पेश करेंगी अपना 9वां बजट, बजट पेश करने में निर्मला सीतारमण ने कायम किया रिकार्ड, राहत की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने जा रही हैं। बजट में GDP ग्रोथ 6.8-7.2% अनुमानित है। वहीं दूसरी ओर यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो एक रिकॉर्ड है। यह पूर्ण बजट (Full Budget) होगा, जिसमें सरकार की पूरी वित्तीय योजना, टैक्स सुधार, खर्च और राजस्व के आंकड़े शामिल होंगे। बजट सुबह 11 बजे पेश होगा और यह रविवार को होने वाला दुर्लभ बजट है। आर्थिक सर्वेक्षण 2026 में GDP ग्रोथ 6.8-7.2% अनुमानित है, जबकि FY26 में 7.4% रही। वैश्विक चुनौतियों (जैसे अमेरिकी टैरिफ) के बीच भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट ग्रोथ-ओरिएंटेड लेकिन फिस्कल डिसिप्लिन वाला होगा।

टैक्स पेयर की उम्मीदें

बजट मे सीनियर सीटिजन उसकी उम्मीद लगाए बैठे हैं जो उनसे मोदी सरकार ने छीन लिया है। सीनियर सिटीजन, होम लोन इंटरेस्ट और HRA में टारगेटेड राहत की मांग कर रहे हैं। पिछले बजट में ₹12 लाख तक इनकम टैक्स-फ्री की गई थी। इस बार स्लैब में बड़ा बदलाव कम संभावित, लेकिन स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़या जा सकता है। TDS नियमों में छोटे बदलाव संभव। रक्षा क्षेत्र में बजट में बढ़ोतरी, घरेलू प्रोक्योरमेंट पर फोकस रहेगा।

विकसित भारत@2047 पर नजर

मोदी सरकार के मंत्रियों का दावा है कि यह बजट विकसित भारत@2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। क्या आपकी जेब पर असर पड़ेगा या निवेश बढ़ेगा? कल सुबह 11 बजे सब कुछ साफ हो जाएगा। बजट में क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और टेक इनोवेशन के लिए फंडिंग पर जोर दियाजाएगा। इसके अलावा यह भी संभव है कि किसानों के लिए MSP, इंश्योरेंस और इंफ्रा पर ध्यान दिया जाए।

यह हो सकता है

पिछले सालों की तरह कैपेक्स में बढ़ोतरी जारी रह सकती है (लगभग ₹11-12.5 लाख करोड़)। रोड, रेलवे, अर्बन डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स पर जोर। FY27 में 4.3-4.5% GDP के नीचे लाने का लक्ष्य। टैक्स रेवेन्यू में 10-11% ग्रोथ की उम्मीद। इसके अलावा छोटे उद्योगों के लिए क्रेडिट, स्किलिंग और एंप्लॉयमेंट स्कीम्स पर फोकस। ग्रामीण रोजगार (MGNREGA जैसे) में संभावित बदलाव संभव है। ये सभी अभी अनुमान भर हैं। बजट पर तस्वीर साफ होने में अभी कुछ घंटे बाकि हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *