कैंट में सांसद का बूथ अभियान

कैंट में सांसद का बूथ अभियान
Share

कैंट में सांसद का बूथ अभियान, भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बूथ समीक्षा अभियान शुरू किया है। मेरठ हापुड़ लोकसभा से पार्टी सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने छावनी क्षेत्र के सदर और लालकुर्ती से बूथ समीक्षा अभियान की शुरूआत की। भाजपा छावनी मंडल के महामंत्री नितिन बालाजी ने बताया कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का यहां पहुंचने पर संगठन के छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, नितिन बालाजी, कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य नीरज राठौर, अमन गुप्ता व कैंट बोर्ड में जनता के निर्वाचित सदस्य डा. सतीश शर्मा सरीखे दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे। नितिन बालाजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से मिशन 2024 की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में संगठन उन बूथों की समीक्षा कर रहा है, जहां पिछले चुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार वोट नहीं मिल पाए या कहें कि जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा प्रदर्शन संगठन नहीं कर सका था। बालाजी ने बताया कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सबसे पहले कैंट बोर्ड के वार्ड संख्या दो में पहुंचे। यहां चुनाव परिणामों में संगठन का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इसी प्रकार कैंट बोर्ड के वार्ड छह में भी हुआ। भाजपा की मंशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं हुआ। वार्ड छह में जो बूथ थे उसमें भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, या कहें जितने दावे किए गए थे, उतने वोट पार्टी को नहीं दिलाए गए। इन्हीं तमाम बातों की समीक्षा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने संगठन के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व महामंत्री नितिन बालाजी से की। नितिन बालाजी सदर क्षेत्र में वार्ड छह समेत तमाम उन स्थानों पर लेकर गए जहां से अपेक्षित वोट भाजपा को नहीं मिले थे। नितिन बालाजी ने बताया कि इस बार बदलावा की ब्यार बह रही है। उनके साथ कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य नीरज राठौर भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगे हैं। नितिन बालाजी ने सांसद को भरोसा दिलाया की वार्ड से चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम संगठन को उपहार में दिए जाएंगे। मंगलवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल आएंगे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *