अपनों के बीच कैंट विधायक

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

विधायक को पेश की चाय, अमित अग्रवाल ने दी पर्व की शुभकामनाएं, लोग बोले अपनों के बीच अपने हैं आए

मेरठ। शहर के विकास पुरूष कैंट विधायक अमित अग्रवाल शनिवार की सुबह कैंट विधान सभा के सदर क्षेत्र में चाय की एक टपरी पर अपनों के बीच थे। गुनगुनी सर्दी का मौसम सुबह का वक्त लोग मार्निंग वॉक से निपटने के बाद आमतौर पर इसी टपरी पर रूक कर चाय पीते हैं। उसी दौरान उनके बीच अचानक कैंट विधायक अमित अग्रवाल पहुंचते हैं। अमित अग्रवाल के कपड़े बता रहे थे कि वो भी मार्निंग वॉक कर आ रहे हैं। उन्हें अपने बीच देखकर लोगों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछी। लोगों ने छूटते ही एक ही बात कही कि अपनों के बीच अपने अमित अग्रवाल। उसके बाद कैंट विधायक ने एक-एक शख्स का परिचय लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या महिलाएं भी मौजूद रहीं।

दीपावली की शुभकमानाएं

कैंट विधायक ने लोगों की परेशानियां भी पूछीं और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *