सीडीओ नुपुर गोयल का स्वागत, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, मेरठ महानगर के पदाधिकारी मेरठ की नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल से शिष्टाचार भेंटकर उनको नव दायित्व की बधाई दी। संस्थान अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पुष्पगुच्छ, महामंत्री अमित मांगलिक ने शुभकामना संदेश पत्र पढ़ते हुए नुपुर गोयल को विश्वास दिलाया कि मेरठ का व्यापारी देश के विकास के लिए सहयोग को हमेशा तत्पर हैं। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा नुपुर गोयल को नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल ने सभी व्यापारी भाईयों का परिचय प्राप्त कर सभी का आभार व्यक्त करने के साथ हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विपुल सिंहल, संजीव पुंडीर, पवन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रविन्द्र राघव, अश्विनी कर्दम, नीरज शर्मा, आशीष चौरासिया, शुभम् गोयल, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।