पंजाब के सीएम को सौंपा चेक

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। बागपत के किसानों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा गया चेक आप के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपा। दरअसल आप का प्रतिनिधि मंडल सीएम मान के जन्म दिन पर उनसे मिलने चंड़ीगढ़ पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी व वेस्ट यूपी प्रभारी सोमेन्द्र ढाका के नेतृत्व में गया था। प्रतिनिधि मंडल में शामिल दर्जनों किसान भी सीएम आवास पहुंचे थे। उन्होंने बागपत के किसानों की ओर से पंजाब के बाढ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा गया 11,90,511 की आर्थिक सहायता राशि का चेक सीएम मान को भेंट किया। सोमेंद्र ढाका ने भगवंत मान को पटका पहनाकर स्वागत किया। अंकुश चौधरी, पश्चिमी प्रांत महासचिव मनीष सिंह, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अरविंद बालियान ने मुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत टटीरी के अध्यक्ष उपेंद्र राठी, विक्रम राणा, एडवोकेट सौदान राठी, एडवोकेट रामकुमार राठी, जितेंद्र राठी, मास्टर रविन्दर, उदयवीर राठी, ब्रह्मपाल, शीशपाल, अमरपाल, इंदर सिंह चौधरी, राहुल सभासद, सत्येंद्र, राजकुमार, विकास, सुधीर सहित कई अन्य किसान नेता और समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी किसानों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए रंगला पंजाब के उनके संकल्प की सराहना की।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *