भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की SIR अभियान को लेकर अति आवश्यक बैठक सम्पन्न, वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
मेरठ। महानगर भाजपा की महापौर कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में SIR को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा की गई। बैठक की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने रखते हुए SIR अभियान के महत्व, उद्देश्य एवं इसके आने वाले परिणाम पर प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में संभल के पूर्व सांसद तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी उपस्थित रहे। वे वर्तमान में मेरठ कमिश्नरी क्षेत्र में SIR अभियान की सम्पूर्ण गतिविधियों का ऑब्जरवेशन कर रहे हैं। उन्होंने अपने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधित्व का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची जितनी अधिक शुद्ध होगी, संगठन को उतना ही लाभ मिलेगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले पूर्व प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को कम से कम एक भवन एवं एक बूथ की जिम्मेदारी अवश्य दी जाए, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
समयबद्ध लक्ष्य तय
बैठक में SIR कार्यों की वर्तमान प्रगति, आगामी समयबद्ध लक्ष्य, बूथ स्तर की चुनौतियों और व्यापक जनसंपर्क की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में अभियान को तेज गति देने एवं शत-प्रतिशत मतदाता सूची पुनरीक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
ये रहे मौजूद
बैठक में महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पियूष शास्त्री, महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सुनील चड्ढा, नरेंद्र उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, रवीश अग्रवाल, ममता मित्तल, सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, गौरव मलिक, राहुल गुप्ता, अंकित सिंघल, राकेश गौड़ और संजीव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।