कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस का शिविर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

महानगर कांग्रेस ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर, कई सीनियर डाक्टर रहे मौजूद, बड‍़ी संख्या में पहुंचे मरीज

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरड़गे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा समूचे प्रदेश में स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत मान्यवर कांशीरामजी की जयंती के अवसर पर 15 मार्च को निशुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञयो डॉ. आर,पी सिंह(जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ )मेरठ, राजीव कुमार सिंह एम.डी. ( फिजिशियन)व डॉ. विवेक जैन (वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ) द्वारा कचहरी पुल हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मेरठ कॉलेज काम्प्लेक्स में आयोजित किया।
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश मोहन शर्मा व डॉक्टर इरशाद अहमद सैफी प्रभारी मेरठ के द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनेक त्वचा रोगी वह अन्य मरीजों ने निशुल्क अपना उपचार कराया, मरीज को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, अनिल अरोड़ा,यासर सैफी,रीना शर्मा, अनिल प्रेमी,पीयूष रस्तोगी, पायल गुप्ता, पंकज चौधरी, सोनू प्रजापति, शेकर तोमर, मोहित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *