कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

हरिकिकशन वर्मा ने किया ध्वजारोहण, 140 स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी, वंदेमातरम व राष्ट्रगान गाया

मेरठ। महानगर व जिला कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रम का संगठन का 140वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट चंदन भवन पर प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया। झंडारोहण के पश्चात वंदे मातरम व राष्ट्रगान के साथ कांग्रेस पार्टी के ध्वज को सलामी दी गई। हरिकिशन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आज़ादी, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की विचारधारा है। आज कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पार्टी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर ने संबोधित करते हुए कांग्रेस के इतिहास को बताया पार्टी के अनुशासन पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिन शर्मा, यासर सैफी,मो. बदर,विनोद सोनकर, तेजपाल डाबका, रमाकांत शर्मा,अनिल प्रेमी, देशपाल गुजर्र, जे. पी. शर्मा, सलीम पठान, के. डी. शर्मा, राजन त्यागी, कुंज बिहारी सेक्सना, डॉक्टर इ$कबाल, नरेश नेगी,गौरव गुप्ता,मोहम्मद सोहेल,चेतन शर्मा,सलीम पठान, प्रवेश पालीवाल, पवन थापा, मुस्तकीम चौहान, अत्ताउल्लाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस

जिला कांग्रेस ने इस मौके पर सभी ब्लॉको में ब्लॉक अध्यक्ष नगर व मंडल अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से स्थापना दिवस मनाते हुए लोगों को पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद कराया व स्वतंत्रता आंदोलन और देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका के बारे में बताया गया। जि़ला उपाध्यक्ष नसीम सैफी के आवास पर जि़ला अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। संचालन मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय चिकारा, हरिओम त्यागी, सय्यद रेहानुद्दीन, इलियास राईन, नवीन गुर्जर, राहुल जड़ौदिया,मुरसलीन चौहान, साकिब कुरैशी, उवैस अंसारी, इमरान सैफी, सुबनीश मावी, विजय त्यागी, राहुल गौर, सोनू शर्मा, सलाउद्दीन सैफी, एस के शारूख आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *