बिहार! दूसरे फेज के मतदान की उल्टी गिनती

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

122 विधानसभा सीटों के लिए होगा मतदान, बड़ा सवाल तेजस्वी यादव आएंगे या नीतिश जाएंगे, चुनाव परिणाम 14द नवंबर को आएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान कल, उल्टी गिनती शुरू – नतीजों का इंतजार 14 नवंबर को

नई दिल्ली/ पटना( बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी 11 नवंबर को राज्य के 20 जिलों में फैले 122 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान होगा, जो कुल 243 सीटों में से आखिरी दौर होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर टिकी हैं, जहां 3.7 करोड़ मतदाता अपने भाग्य का फैसला करेंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी, जिसके नतीजे तय करेंगे कि नीतीश कुमार की एनडीए सरकार बरकरार रहेगी या तेजस्वी यादव के महागठबंधन की सत्ता में वापसी होगी।

सुरक्षा के क़े इंतजाम

बिहार की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के क़े बंदोबस्त किए हैं। संवदेनशीलल व अति संवेदशनील विधानसभा क्षेत्रों में अर्घ सैनिक बलों को तैनात किया गया है। 11 नवंबर मंगलवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 122 विधानसभा क्षेत्र, जिनमें 101 सामान्य, 19 एससी आरक्षित और 2 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। प्रमुख जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि शामिल हैं। कुल 3.70 करोड़ (1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं), जिनमें 14.01 लाख पहली बार वोट डालने वाले युवा शामिल हैं। दूसरे चरण में एक थर्ड जेंडर समेत 1,302 उम्मीदवार (136 महिलाएं, 1,165 पुरुष प्रत्याशी हैं।

चुनाव को लेकर बढ़चढ़ कर दावे

  • एनडीए: विकास, बाढ़ मुक्ति और स्थिरता पर जोर। पीएम मोदी ने कहा, “रिकॉर्ड मतदान एनडीए की जीत का संकेत है।” डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया कि गठबंधन बहुमत हासिल करेगा।
  • महागठबंधन: बेरोजगारी, पलायन और वोटर लिस्ट विवाद पर हमला। तेजस्वी यादव ने कहा, “लोग बदलाव चाहते हैं, 11 नवंबर को फिर वही मैंडेट दोहराएंगे।” राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया।
  • जन सुराज: पलायन विरोधी अभियान से ग्रामीण बिहार में पैठ। प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पर तंज कसा, “सबसे पहले अपनी सीट की चिंता करें।” मुख्य मुद्दे: रोजगार, प्रवासन, बाढ़, महिला सुरक्षा और विकास। कुल 7.82 करोड़ मतदाता राज्य में भाग ले रहे हैं, जिसमें 1.63 करोड़ युवा (20-29 वर्ष) अहम भूमिका निभा सकते हैं।

14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू

  • तारीख और समय:14 नवंबर 2025, सुबह 8 बजे से। रुझान 8:30 बजे से आने शुरू होंगे, शाम तक नतीजे साफ।
  • व्यवस्था: सभी 243 सीटों के लिए एक साथ गिनती। स्ट्रांग रूम में ईवीएम तीन स्तरीय सुरक्षा में। पारदर्शिता के लिए एजेंटों को एक्सेस, वेबकास्टिंग और सीसीटीवी।
  • महत्व: बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी। वर्तमान में एनडीए के पास 132 विधायक हैं। नतीजे तय करेंगे कि नीतीश कुमार दसवीं बार सीएम बनेंगे या तेजस्वी नई पीढ़ी का चेहरा साबित होंगे।
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *