देश बना कर्जा लेने वालों का विश्वगुरू

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कर्जा लेने वाले मुल्कों में पाकिस्तान भारत से काफी पीछे, विश्व बैंक ने भारत के कर्जे की स्थिति पर जाहिर की चिंता

नई दिल्ली। देश दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार बन गया है। इतन ही नहीं यह स्थिति कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व बैंक ने आशंका व्यक्त की है कि यदि भारत में कर्जा वापस करने से हाथ खींच लिया तो दुनिया के आर्थिक दशा खराब हो जाएगी। विश्व बैंक व अन्य दुनियाबी ऐजेन्सियों से उधार लेने की यदि बात की जाए तो विश्व बैंक (World Bank) का भारत पर कुल बकाया कर्ज (outstanding loans) वर्तमान में 39.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपये, विनिमय दर के आधार पर) है। यह आंकड़ा 2025 की शुरुआत के आंकड़ों पर आधारित है, जो विश्व बैंक के ऋणों में भारत को सबसे बड़ा कर्जदार बनाता है। भारत विश्व बैंक के कर्जदार देशों की सूची में पहले स्थान पर है। विश्व बैंक के शीर्ष 10 सबसे बड़े कर्जदार देशों में भारत नंबर 1 पर है, उसके बाद इंडोनेशिया (22.2 बिलियन डॉलर) और पाकिस्तान जैसे देश आते हैं। यह रैंकिंग 2023 के अंत के आंकड़ों पर आधारित है, जो 2025 में भी स्थिर बनी हुई है।

मोदी सरकार की खिंचाई

देश को दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार बनाने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबधन के तमाम दलों ने मोदी सरकार की खिंचाई की है। हालांकि यह बात अलग है कि कर्ज के मामले में भारत के विश्वगुरू बनने के बाद भी टीवी चैनलों से यह डिवेट गायब है। इसको लेकर भी टीवी चैनलों की उन्हीं के स्टूडियों में खिंचाई हो रही है। एंकर व एकरनियां शर्मिंदा भी हो रही हैं। बिहार राज्य के चुनाव में भारत कर्जदारों का विश्वगुरू बना यह भी प्रमुख मुददा रहेगा। ऐसा माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *