CTET पेपर 7 व 8 को

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एडमिट कार्ड किए अपलोड, अभ्यार्थियों ने डाउन लोड किए एडमिट कार्ड, करीब पच्चीस लाख अभ्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में

नई दिल्ली। सीटीईटी 2026 की परीक्षाएं 7 व 8 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। ये दो शिफ्टाें में होनी हैं। अभ्यार्थी सीटीईटी 2026 की परीक्षाएं के लिए किसी भी वक्त एडमिट कार्ड अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका प्रिंट किसी भी साइबर कैफे या फिर मोबाइल से भी प्राप्त किया जा सकता है। वो तमाम अभ्यार्थी जिन्होंने साल 2026 के लिए एप्लाई किया वोअपना सीबीएसई सीटीईटी हॉल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट एडमिट कार्ड 2026 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और examinationservices.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। डाउनलोड करने के बाद सीटेट एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पच्चीस लाख अभ्यार्थी

इस साल करीब पच्चीस लाख अभ्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन सभी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यार्थी ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट और examinationservices.nic.in से अपना सीटीईटी हॉल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा Paper 1 और Paper 2 के लिए आयोजित होगी और CBSE CTET Exam 2026 में शामिल अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य विवरण हॉल एडमिट कार्ड में स्पष्ट होंगे।

टीचर बनने के लिए है जरूरी

जिनका सपना टीचर बनने का है उनके लिए सीटीईटी परीक्षा अनिवार्य है। इस परीक्षा में पास होकर अभ्यार्थी  KVS, NVS और अन्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 1–5 और 6–8 के शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा देश के लगभग 140 शहरों में दो दिन (7 और 8 फरवरी 2026) चलेगी, जिसमें Paper 2 सुबह 9:30 से 12:00 बजे और Paper 1 दोपहर 2:30 से 5:00 बजे आयोजित होगा। परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाने की गलती कतई ना करें। इससे टीचर बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *