पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रहे मौजूद, उपाध्याय जी के जीवन पर डाला प्रकाश

मेरठ।पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को राज्यसभा के पूर्व सांसद विजयपाल तोमर व पूर्व विधायक रणवीर राणा ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने किया। आयेाजन बच्चापार्क स्थित हॉल में किया गया। जिला प्रवक्ता संजीव राणा ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि समर्पण दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है, जो 11 फरवरी को है। वे एक महान नेता, विचारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत को विकसित किया।

जनसंघ की स्थापना

साल 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित थे। एक हिन्दू राष्ट्रवादी, प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा ऐसे नेता जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। वह मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का जि़म्मेदार मानते थे।

कानपुर में प्रथम अधिवेशन

जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह ने कहा जनसंघ का साल 1952 में प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीनदयाल उपाध्याय इस दल के महामंत्री बने तथा 1967 तक वे भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे। अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। पूर्व विधायक रणवीर राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्मवाद मानववाद एवं अंत्योदय के विचार मानने वाली पार्टी है, हम सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह,महामंत्री अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, फिरेराम धनतला,अतुल त्यागी ब्लाक प्रमुख कौशल चौहान,जिला मंत्री उदय प्रताप, विमला,जाटव, पंकज भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा,जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं
सभी मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *