WhatsApp Channel Join Now
SIR अभियान को बताया महत्वपूर्ण, प्रपत्रों की ली जानकारी, सही मतदातओं के नाम सूची में अवश्य
मेरठ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा कार्यालय उप निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग मेरठ मंडल मेरठ में एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा गणना प्रपत्र फीडिंग व डिजीटाईजेशन आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
Contents
यह बोले डा. वीके सिंह
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने कहा कि यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण व जिम्मेदारी भरा हुआ है। इस कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। वोटर लिस्ट और जो प्रपत्र भरे जा रहे हैं वो बेहद महत्वपूर्ण हैं। डीएम ने प्रपत्रों की जांच को लेकर बीएलओं के स्तर से बहुत गंभीरता से कार्य का संपदान किए जाने पर बल दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी सही मतदाता छूटने नहीं पाए। उनके प्रपत्र भरवाएं।
WhatsApp Channel Join Now