सस्ते इलाज के चक्कर में मोल ना लें जोखिम

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन मेरठ ब्रांच के सचिव डा. पुनीत कंसल ने लोगों से आग्रह किया है कि दांतों के सस्ते इलाज के चक्कर में जोखिम मोल ना लें। दातों का सीधा असर मानव मस्तिष्क से होता है। डा. पुनीत कंसल शहर के एक बड़े होटल में आज एस्कार्बिक एसिड के डेंटल ट्रीटटमेंट और उसके महत्व पर बोल रहे थे। डा. पुनीत कंसल ने कहा कि मसूडों से खून आना, बदबू आना और फूल जाना इसमें एस्कोरबिक के सेवन से महत्वपूर्ण सफलता मिलती है।  उन्होने कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिशन सभी लोागों से आग्रह करती है कि दांतों की जांच केवल क्वालिफाइड डाक्टर से ही कराएं। सस्ते इलाज के चक्कर में ना पड़े। इसमें खतरे के अलावा कुछ भी नहीं है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डा. विवेक रस्तौगी ने सभी अतिथि दंत रोग चिकित्सकों के स्वागत से किया।  उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर उच्च डेंटल मैटेरियल का यूज करें।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *