दर्शकों की भारी भीड़, टैनिस के शौकीन पहुंचे दूर-दूर से, भारत के नरेंद्र चौधरी ने फाइनल में जर्मनी के डोरियन को हराया
मेरठ। मेरठ में चल रहे 700 पॉइंट मास्टर अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पांचवें दिन 70, 75 व 45 वर्ष आयु के फाइनल मैच खेले गए जहा सभी के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबले हुए दर्शकों ने भारी संख्या में वहां एकत्रित होकर मैच को देखा और सभी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा।
700 पॉइंट का टूर्नामेंट मेरठ व इंदौर में
टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल ने बताया की 700 पॉइंट का टूर्नामेंट पूरे हिंदुस्तान में केवल दो ही जगह होता है मेरठ व इंदौर इसलिए मेरठ के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है और पिछले साल भी इस टूर्नामेंट को टूर्नामेंट ऑफ द ईयर के नाम से अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन के द्वारा घोषित किया गया था ।
यह रहे परिणाम
मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के स्कोर इस प्रकार रहे नरेंद्र चौधरी ने डोरियन को 6 2 6 1 से,अजीत भारद्वाज ने प्रमोद दीक्षित को 6 1 6 1 से, भानु प्रताप सिंह ने एस कुमार को 6 0 6 0 से, अशोक जिंदल व अजीत ने धवल पटेल व टाटावर्ती को 6 3 7 3 से, मेरठ के पुनीत गुप्ता ने मेरठ के ही अमित संगल को 6 2 6 2 से, नागराज ने राजदत को 6 1 6 0 से, पीटर ने अशोक रॉय को 6 3 6 2 से, बालकिशन भाटिया ने रितेश लूथरा को 6 1 6 0 से, राजन बेरी ने चंद्रभूषण को 6 3 3 2 से, राजेश गणपति ने संजीव मगन को 6 1 6 1 से, मंगत वेणुगोपाल ने तुलेश्वर को 1 6 7 6 6 3 से, आलोक भटनागर में भारत सिंह को 0 6 6 0 6 4 से अमित संगल व नागराज की जोड़ी ने राजन बेरी व राज दत्त को 6 2 6 1 से, रविंन चौधरी व पवन जैन ने अनिल निगम व सुदेश शर्मा को 6 2 7 3 से, अरुण अग्रवाल व बालकिशन की जोड़ी ने शिबु मैथ्यू व रितेश लूथरा की जोड़ी को 7 5 6 0 से हराकर अपने मुकाबले जीते।