29 मार्च को दादरी में सपा की रैली, पूर्व सीएम अखिलेश यादव करेंगे संबोधित, रैली का निमंत्रण देने आए थे राजकुमार भाटी
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रखर समाजवादी डा. राजकुमार भाटी मेरठ के टीपीनगर में अमित शर्मा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे तो वहां असली समाजवादी नजर आया। इस समाजवादी नजारे में हिन्दू भी थे, मुस्लिम भी, सिख भी ईसाई भी, दलित भ ब्राह्मण भी और वैश्य भी। आमतौर पर ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है, लेकिन टीम अमित शर्मा में यह नजारा आम है। टीम अमित में सभी वर्ग और संप्रदाय के लोग मिलेंगे।
रैली का निमंत्रण देने आए थे डा. राजकुमार भाटी
समाजवादी पार्टी के प्रखर बौद्धिक प्रवक्ता राजकुमार भाटी अमित शर्मा ट्रांसपोर्टनगर कार्यालय पर 29 मार्च को दादरी में होने जा रही संगठन की रैली जिसको पूर्व सीएम अखिलेश यादव संबोधित करेंगे, उसका निमंत्रण देने के लिए आए थे। इस रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे और 2027 के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
अमित शर्मा ने किया सम्मानित
अमित शर्मा ने राजकुमार भाटी को प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी को भी प्रतीक चिन्ह व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। व्यापारियों ने बड़े उत्साह से 29 मार्च की रैली को सफल बनाने का आव्हान किया साथ ही समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया । इस मौके पर दीपक गांधी, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, अमित पॉपुलर, राजू शर्मा , मयंक जैन, शुभम, बाबर सिद्दिकी, सरताज सिद्दिकी के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की आवाज गौरव शर्मा भी मौजूद थे। गौरव शर्मा की मौजूदगी के मायने होते हैं। उनकी मौजूदगी का अर्थ कार्यक्रम का सुपरहिट होना है।