डा. वाजपेयी ने मांगा मेरठ के लिए एम्स, राज्य सभा के कई सांसदों ने किया प्रस्ताव का समर्थन, बताया क्यों जरूरी है मेरठ में एम्स
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सदन में चर्चा के दौरान मेरठ के लिए एम्स या उसके समकक्ष संस्थान का आग्रह केंद्र सरकार से किया। उन्होंने सदन में बताया कि मेरठ मंडल के 1, 45, 75, 668 सहारनपुर मंडल की 89, 23, 544, मुरादाबाद की 14, 85, 23, 692, बरेली मंडल की 1, 31, 67, 800, आगरा की 1, 13, 11334, अलीगढ़ की 48, 36, 468, कुल 7, 12, 38, 503 जनसंख्या है। यह वेस्ट यूपी का सबसे प्रमुख मंडल व शहर है। इसमें यदि एम्स की स्थापना करा दी जाए तो केवल मेरठ मंडल ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी के सभी मंडलों व जिलों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करायी जा सकेंगी। इतना ही नहीं इसका फायदा उत्तराखंड़ के लोगों को भी मिल सकेगा। डा. वाजपेयी ने अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखने के लिए तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बातों व दावों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी मांग है कि मेरठ में एम्स या एम्स सरीखे संस्थान की स्थपना की जाए।
काफी नहीं मेडिकल
उन्होंने बताया कि मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल के सरदार बल्लभभाई पटेल अस्पताल में गैस यानि श्वासंन रोग, ह्दय, गैस्ट्रो व कैंसर सरीखे गंभीर रोगों का एम्स की तर्ज पर इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिए जन स्वास्थ्य को देखते हुए मेरठ में एम्स या एम्स सरीखा संस्था स्थापित किया जाए। डा. वापजेयी के इस प्रस्ताव का सदन में तमाम सदस्यों ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया। इससे पहले डा. वाजपेयी ई-फाइलिंग का प्रकरण भी राज्यसभा में उठा चुके हैं। उनके ई फाइलिंग प्रकरण का भी राज्यसभा के तमाम सदस्यों ने समर्थन किया था।