ब्रजभूषण शरण सिंह बोले मुस्लिम बच्ची की दुआ का असर, खराब मौसम की वजह से फंस गया था हैलीकाप्टर, खेत में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। भाजपाके पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का हैलीकाप्टर खराब मौसम के चलते फंस गया था। पायलट को गीले खेत में इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी तब कहीं जाकर ब्रजभूषण शरण सिंह सुरक्षित बच सके। इस घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि ये उस मुस्लिम बच्ची की दुआओं का असर है जो उन्हें एयरपोर्ट पर मिली थी। उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन भगवावेष और गले में लंबी मालाओं की वजह से उसकी मां हिचक रही थी, जब उन्होंने जब यह देखा तो खुद को रोक नहीं सके और बच्चे को गोद में उठा लिया। उसके साथ सेल्फी भी करायी। कहीं ना कहीं जरूर ये उस मासूम मुस्लिम बच्ची की दुआओं का असर है।
अचानक हिचकोले खाने लगा हैलीकाप्टर
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हैलीकाप्टर से वह दीनार विधानसभा प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। बादल घिरकर आ गए। बिगड़े मौसम में हैलीकाप्टर हवा में हिचकोले खाने लगा। उसी वक्त इमरजैंसी लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी, तब कहीं जाकर सब की जान बच सके। इस हादसे के बाद ही ब्रजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट की।