बंगाल की खाड़ी में बन रहा है नया डिस्टबेंस, देश के दस राज्यों के आसमान में छाएगी प्रयल, कम दबाव का क्षेत्र तूफान में तब्दील
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में प्रलय नाम के तूफान की आहट से पहले ही मौसम के बिगड़े मूड ने आसमानी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहां झमाझम बारिश से लोग बेहाल हैं। दरअसल में बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है। इससे केवल बंगाल की खाड़ी से सटे राज्य ही नहीं बल्कि दस राज्यों में प्रलय नाम के इस तूफान का कहर देखने को मिलेगा। दस राज्यों में मौसम का मिजाल पूरी तरह से बदल जाएगा। में तब्दील हो रहा है। इसके प्रभाव से न केवल तटीय इलाकों में बल्कि देश के कम से कम 10 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।
70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं
आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रलय नाम के इस तूफान से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस वक्त जो हवाओं की रफ्तार है वो साठ किलोमीटर तक दर्ज की जा चुकी है। प्रलय तूफान के पूरी गति से आने के बाद हवाओं की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। प्रलय तूफान कई राज्यों पर कहर बनकर टूटगा।
मौसम विभाग ने जारी की एावाइजरी
प्रलय नाम के तूफान को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा राज्य सरकारों ने भी एडवाइजरी जारी की है। मछुआरों को किसी भी हाल में सुमुद्र में ना जाने की चेतावनी दी गयी है। समुद्र के किनारे की बस्तियां खाली कराने की बात कही गयी है। लोगों से कहा गया है कि जब प्रलय नाम का यह तूफान गुजर नहीं जाता तब तक घरों में ही रहें। बाहर ना निकलें।