किसानों को कर रहे गुमराह

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सेवा समिति व ट्रेड यूनियन में पंजीकरण कर चलाई जा रही है किसान यूनियन भोले भाले किसानों को किया जा रहा गुमराह


मेरठ।संदीप तितौरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने कहा है कि पिछले कुछ दिन से भारतीय किसान यूनियन इंडिया के नाम का दुरुपयोग पहलवान किसान सेवा समिति में पंजीकरण सं0 02892 मे डिप्टी रजिस्ट्रार सोसायटी, गाजियाबाद में पंजीकृत द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा पहले पहलवान किसान सेवा समिति का पंजीकरण करा कर भारतीय किसान यूनियन इंडिया के नाम से भोले भाले किसानों को अपनी समिति से जोड़ा और अब ट्रेड यूनियन में पंजीकरण करा लिया जिसका पंजीकरण सं0 10471 है। इससे इस समिति से जुड़े किसान स्वयं ही ट्रेड यूनियन का हिस्सा बन गये। जबकि ट्रेड यूनियन का पंजीकरण उद्योगों से जुड़े संगठनों द्वारा किया जाता हैं। इस प्रकार से पहलवान किसान सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारा पहले भी किसानों को धोखा दिया गया और फिर ट्रेड यूनियन बना कर किसानों के साथ छल किया गया। इसके द्वारा भारतीय किसान यूनियन इंडिया की लोकप्रियता का फायदा उठाकर किसानों को अपनी ट्रेड यूनियन से जोड़ कर मजदूर बनाया जा रहा हैं। इस प्रकार से यह भारतीय किसान यूनियन इंडिया के नाम से अवैध उगाही करता हैं और औछे तरीके से प्रदर्शन कर अधिकारियों पर दबाव बनाता है। जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया है और इनके द्वारा संगठन को मजबूत किया गया है।

माहौल खराब करने के आरोप में भाजपा नेता पुत्र अरेस्ट

भाजपा पार्षद ने AIMIN पार्षद के सीने में मारा घूंसा

शराब पिलाकर दोस्तों के साथ सुलाता था पति

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes