नोट्रे डॉम यूनिवर्सिटी ने दी अधिकारिक सूचना, 4 मार्च को 89 साल की आयु में ली अंतिम सांस, उनके नाम दर्ज है कई रिकॉर्डस
नई दिल्ली/ऑरलैंडो/ फ्लोरिडा । फुटबॉल कोच और एक अच्छे फुटबॉलर लू होल्ट्ज का 89 की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 4 मार्च को इस दुनिया व अपने फैन्स को अलविदा कह दिया। उनके निधन की अधिकारिक घोषणा नोट्रे डॉम यूनिवर्सिटी ने की है। , उन्हें “एक लेजेंडरी फुटबॉल कोच, नोट्रे डॉम परिवार का प्रिय सदस्य और समर्पित पति, पिता और दादा” बताया। लू होल्ट्स के अंतिम समय में उनका परिवार उनके साथ था।
लू होल्ट्ज के साथ्न 249 जीत दर्ज
फुटबॉल के पितामह के नाम 249 जीतें दर्ज हैं। नोट्रे डॉम यूनिवर्सिटी ने अधिकारित तौर पर यह भी जानकारी दी कि (William & Mary, NC State, Arkansas, Minnesota, Notre Dame, South Carolina सहित), साथ ही NFL में न्यूयॉर्क जेट्स के साथ छोटा स्पेल। वह कॉलेज फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल हैं और बाद में ESPN एनालिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर बने। फुटबाॅल जगत में वह सबसे सम्मानित कोचों में शुमार किए जाते थे। परिजनों ने बताया कि जनवरी 2026 में वह हॉस्पिस केयर में चले गए थे। परिवार ने मौत का कोई स्पेसिफिक कारण नहीं बताया।
कई खिलाड़ियों पर था उनका प्रभाव
फुटबॉल जगत के तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर उनका प्रभाव देखा जा सकता है। उनके निधन से तमाम फुटबॉल खिलाड़ी शोक में हैं। नोट्रे डॉम ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें टिम ब्राउन जैसे हाइसमैन विनर प्लेयर्स पर उनके प्रभाव को हाइलाइट किया। पूर्व प्लेयर्स जैसे Jerome Bettis और Tim Brown ने सोशल मीडिया पर इमोशनल ट्रिब्यूट दिए। Bettis ने “heartbroken” रिएक्शन शेयर किया। मौजूदा कोच Marcus Freeman ने कहा: “Lou’s impact at Notre Dame has gone well beyond the football field.” कॉलेज फुटबॉल कम्युनिटी, ESPN, USA Today, AP News, New York Times, Fox News आदि ने उन्हें आइकॉन और मोटिवेटर बताया। लू होल्ट्ज के चाहने वाले अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। X पर ट्रिब्यूट्स में उनकी मशहूर कोट्स जैसे “What the mind conceives, the body can achieve” और “When all is said and done, more is said than done” शेयर हो रही हैं। उनके अंतिम संस्कार में Basilica of the Sacred Heart at Notre Dame में मास ऑफ क्रिश्चियन बुरियल भी शामिल होंगी।