गंदगी पर गुस्से में गौरव शर्मा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

नगर निगम ने रामलीला ग्राउंड में बनाया नया डंपिंग ग्राउंड, लोगों का सांस लेना भी दुश्वार, गौरव शर्मा की नगर निगम काे चेतावनी

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में नगर निगम का नया डंपिंग ग्राउंड बनने से सभी ट्रांसपोर्टरों व आसपास रहने वालो को हो रही परेशानी से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा गुस्से में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि या तो नगर निगम प्रशासन यहां कूडा डालना बंद कराए वर्ना वह सभी ट्रांसपोर्टरों व आसपास के लोगों को लेकर नगर निगम पर चढ़ाई कर देंगे। उन्होंने नगर निगम को बाज आने की चेतावनी दी है।

इलाके में सांस लेना दुश्वार

राम लीला मैदान में गंदगी डाले जाने की वजह से ट्रांसपोर्टरों और इस इलाके में रहने वालों के लिए अब सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। यहां हालत इतनी ज्यादा खराब है कि बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने बताया कि केवल गौरव शर्मा ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस मुसीबत से निजात दिला सकते हैं। गौरव शर्मा ने लोगों की परेशानी को देखते हुए इस मामले में प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के उच्च पदस्थों से भी मिलने की बात कही।

जमकर हुआ हंगामा

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ की सदस्यों ने रामलीला ग्राउंड में नगर निगम के ट्रैकों द्वारा डाल रहे कूड़े को लेकर हंगामा किया। रामलीला ग्राउंड में नगर निगम ने ट्रैकों द्वारा काफी मात्रा में पूरे मेरठ शहर का कूड़ा रामलीला ग्राउंड में डाल दिया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि इसको लेकर निगम के चीफ को बता दिया गया था, लेकिन हालात नहीं बदले। एक तरफ तो ट्रांसपोर्ट व्यापारी सड़क पर हो रही खुदाई से परेशान है दूसरी तरफ रामलीला ग्राउंड को कूड़ा का टीला बना दिया गया है जिसमें में की जानवर भी मरे हुए है।काफी बदबू आ रही है। सभी इसका विरोध कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि जल्दी कूड़ा नहीं उठा तो ये कूड़ा उठाकर सड़कों पर डाल देंगे।

ये रहे मौजूद

गौरव शर्मा के साथ जो लोग रामलीला मैदान पहुंचे उनमें दीपक गांधी, गौरव शर्मा, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, सरदार खेता सिंह, अंबर गोयल, अनीश चौधरी, बबलू, शिवम विनायक , संतोख सिंह, नीरज मुल्तानी आदि भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *