GD GONENKA में जन्माष्टमी उत्सव

GD GONENKA में जन्माष्टमी उत्सव
Share

GD GONENKA में जन्माष्टमी उत्सव, शिक्षा के क्षेत्र में प्रबल हस्ताक्षर कहे जाने वाले प्रतिष्ठत मेरठ के  GD GONENKA में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। छात्र-छात्राओं ने बाल कृष्ण और माता यशोदा पर आधारित प्रस्तुति नाटय रूप में की। इन बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड‍़गड़ाहट से पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंग उठा। अध्यापिका दीपा भारद्वाज ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वापरयुग में असामान्य शक्तियों के साथ श्रीकृष्ण का भाद्रपद माह में अवतार हुआ। कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहणी नक्षत्र में मध्य रात्री में कंस के कारागार में उन्होंने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण को विष्णुजी का आठवां अवतार भी माना जाता है। उन्होंने दुष्टों का संहार किया। कार्यक्रम में GD GONENKA की उप प्रधानाचार्या नीतू जावला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को भक्ति, ज्ञान व कर्म का अनमोल संदेश दिया। श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, अन्याय का प्रतिकार व बेसहारा लोगों के कल्याण के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम के संचालन में अपूर्वा पांडे का सराहनीय योगदान रहा। GD GONENKA केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि बच्चों को संस्कार भी दे रहा है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *