मेरठ।रामनवमी के शुभ अवसर पर गढ़ रोड पर स्थित नगला मल ग्राम में शंकरताल मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की सभी कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाया गया तथा माता आभा जैन के द्वारा सभी कन्याओं को अनेक उपहार प्रदान किए गए इससे पूर्व यहां पर स्थित ब्रह्मचारी स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने सभी गांव वाले की उपस्थिति में बृहद यज्ञ का आयोजन किया यह यज्ञ लगातार 9 दिनों से चल रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म साधु समाज द्वारा विश्व शांति के लिए आहुतियां दी गई
गांव वाले बड़ी संख्या में हुए शामिल
भंडारे में गांव के सभी नर एवं नारियों को भोजन प्रसाद दिया गया सभी गांव वालों ने बढ़- कर हिस्सा लिया। शंकरताल मंदिर महंत मीरा नंद जी माताजी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। भोजन प्रसाद वितरण करने में बॉबी शर्मा सुरेंद्र शर्मा गजेंद्र तोमर राजू तोमर तोमर तोमर कुशल पाल तोमर सौरभ सिंह अनूप तोमर प्रमोद तोमर एडवोकेट विनीत जैन के साथ आंचल पूनम अनीता गोस्वामी काजल गोस्वामी उपस्थित रहे