लीग के एंबेसडर स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने किया उद्घाटन, शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच उद्घाटन मैच, खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ रविवार शाम को हुआ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम पांच बजे उद्घाटन क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने किया।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया की खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी का मैदान में तमाम सुविधाएं की गयी हैं। इससे पहले बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी ऑफिशियल ने पिच-मैदान और फ्लड लाइट का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया है। स्काई स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर लीग के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है। अर्न्तरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में नाम कमा रहे अनेक खिलाड़ी लीग में अपना जलवा दिखा कर दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
पुरस्कार की बरसात
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों को पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भगत ज्वैलर्स द्वारा दिया जाएगा। वहीं मैक्सिमम सिक्सर का पुरस्कार डीएंडएस स्पोर्ट्स की ओर से दिया जाएगा। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार ग्रैंड रिसाला रिसोर्ट प्रदान करेगा। इकनोमिकल बॉलर का पुरस्कार लुहान स्पोर्ट्स द्वारा दिया जाएगा। बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार रिषभ एकेडमी की ओर से खिलाड़ी को दिया जाएगा। वहीं लेमफोर्ड बायोटेक द्वारा लीग कें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को पुरस्कार स्वरूप बजाज चेतक ईवी स्कूटर दिया जाएगा।
BCCI स्काेरर की निगरानी
लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान ने बताया की बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे आयुष वत्स और देवेश शर्मा, अनुभवी स्कोरर यूपीसीए के प्रणब दास, यूपीसीए अंपायर पलक शर्मा और आनलाइन स्कोरर, एसीएलओ व बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह की निगरानी में मैचों का आयोजन हो रहा है। ऑफिशियल एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
पूर्ण पारदर्शिता
लीग का संचालन पूर्ण नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया की लीग का उद्घाटन मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच पहला मैच खेला गया। लीग में प्रतिभाग कर रहीं बाकी छह टीमों टीमों मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के मालिक और उनकी टीम भी मैच उद्घाटन समारोह में शामिल होगी। उन्होंने मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड ने बताया कि मेरठ टी-20 लीग के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े क्रिकेट प्रेमी लीग आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।