प्रथम बार भव्य रथयात्रा महोत्सव

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर गार्डन में प्रथम बार भव्य रथयात्रा महोत्सव, अपार जनसमूह उमड़ा

मेरठ। प्रातकाल की स्वर्णिम बेला में उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी महाराज ससंघ के सानिध्य में चार नवीन जिन बिम्ब की स्थापना बड़े ही भक्ति मय माहौल में सुरेंद्र जैन व संजय जैन कमला नगर वालों के सौजन्य से संपन्न हुई इसके उपरांत प्रतिष्ठाचार्य नमन भैया के निर्देशन में कॉलोनी निवासियों ने बड़े ही भक्ति भाव से श्री पार्श्वनाथ महामंडल विधान संपन्न हुआ व लड्डू अर्पित किया गया।

उपाध्याय श्री से आर्शीवाद

उपाध्याय श्री के मुखार बिंद से सभी कॉलोनी निवासियों को आशीर्वचन प्राप्त हुआ साथ ही आए हुए गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया एवं भव्य रथ यात्रा प्रारंभ हुई इसमें ख्वासी बनने का सौभाग्य श्री प्रासुक जैन सारथी अजय जैन श्यामा जी अनिल जैन जी कुबेर इंद्र की भूमिका में राजीव जैन जी को प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी संजीव जैन( गॉडविन) ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण कार्यक्रम एवं रथ यात्रा संचालन में सीए ऋषभ जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन, नितिन, विजय, संजय, अवनीश आदि का विशेष सहयोग रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *