मेरठ। गुरु गोरक्षनाथ के सेवकों ने धर्म पुरी में भगवान शिव व महाकाली का जोरदार स्वागत किया। शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात बड़ी ही धूमधाम के साथ भैंसाली मैदान मेरठ कैंट से आरंभ हुई। नंदी बैल पर भगवान भोलेनाथ को विराजमान कर क्षेत्र भर में भ्रमण किया यात्रा में छ बैंड राय की शहनाई ताशे समेत 26 झांकियां शामिल रही। इसमें मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर, अघोरी, महाकाल, काली का अखाड़ा, शिवलिंग, नरसिंह भगवान पंचमुखी महादेव व अन्य झांकियां रही। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया दाल मंडी व तेली मोहल्ले से होती हुई, सदर धर्मपुरी पर पहुंची जहां महाकाली व भगवान भोलेनाथ का स्वागत गुरु गोरक्षनाथ के सेवको द्वारा आरती कर फूलों की वर्षा से किया। और भक्तो ने हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।
स्वागत कर्ता गुरु सेवक गौरव नाथ, अभिषेक गीता देवी, करन, काजल, सुनीता, पं सुमित कुमार, अतुल गर्ग, अभिषेक, मौजूद रहे।
शिव व काली का भव्य स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Leave a Comment