
हरमन सिटी कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम, कार्यभार किया ग्रहण, काली पलटन मंदिर में की पूजा अर्चना
मेरठ। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरीवीर पाल ने गुरूवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष के तौर पर विधिवत काम शुरू कर दिया। उन्होंने गुरूवार को क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर आयोजित समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में संजीव वालियान समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला संगठन ने एक बाइक रैली भी निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी व संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान रहे।
बाइक पर निकले मंदिर पहुंचे
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सुबह 9:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ निज स्थान से चल कर शहर में लगी सभी महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर काली पलटन औघड़नाथ नाथ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओ से उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हरवीर पाल को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा प विमल शर्मा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने नए निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक रणवीर राणा,सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी,पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय त्यागी, महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, महानगर पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी, चारों महामंत्री भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान, हरीश चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज चौहान कौशल चौहान जिला पंचायत सदस्य सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।