कितनी अकेली हैं वो

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई। तेजस्विनी पंड़ित अपनी मां के बहुत करीब थीं। उन्होंने बताया कि मां के जाने के साथ ही उनकी दुनिया उजड़ गई। मां ही उनकी दुनिया थी। मां के निधन के बाद करीबियों ने उन्हें किसी प्रकार संभाला। यह खबर मिलने के बाद वह आवाक रह गई। उनके मुंह से एक ही शब्द निकला की ईश्वर इतना निर्दयी नहीं हो सकता। वो जानता है कि मां की मेरी लिए क्या अहमियत है। मां के बिना दुनिया में और कोई भी मेरे करीब नहीं।

याद रहे किमराठी फिल्म जगत में मुख्य रूप से काम करने वाली ज्योति चांदेकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का 69 साल की उम्र आयु में पुणे में निधन हो गया। उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से उनका पुणे में इलाज चल रहा था। दुर्भाग्यवश 16 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया। दिग्गज अभिनेत्री को ‘थराल तार मग’ (Tharal Tar Mag) में पूर्णा अजी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

मां की डेथ की खुद दी जानकारी

अभिनेत्री की बेटी तेजस्विनी पंडित ने खुद उनके मौत की खबर दी है। ज्योति चंदेकर का अंतिम संस्कार 17 अगस्त को सुबह 11 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट पर किया गया। उनकी मृत्यु का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वह फिल्मों और टीवी शोज़ दोनों में अपनी शानदार उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। अब, ज्योति की बेटी तेजस्विनी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी दिवंगत मां के लिए एक श्रद्धांजलि नोट लिखा। यह नोट मराठी में उनकी दिवंगत आई (मां) के लिए लिखा गया था। इस मार्मिक नोट में ज्योति ने मां के प्रति अपनी संवेदनाए भी प्रकट कीं। वो सचमुच मां के बिना खुद को कितना अकेली समझ रही हैं यह सोशल मीडिया पर उनके प्रतिक्रिया से भी पता चलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *