समझदार हूं अपनी मर्जी से हूं जा रही..

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सिपाही घर बारात लेकर आने वाला था, सिपाही लड़की हिस्ट्रीशीटर के साथ चली गयी, अब लड़के ने किया शादी से इंकार,

नई दिल्ली। कॉल कर बोली- अपनी मर्जी से जा रही हूं! वाक्या एनसीआर के मेरठ का है। जहां एक महिला सिपाही की बारात आने वाली थी और बारात भी एक सिपाही लेकर आ रहा था। चंद घंटे पहले युवती अचानक गायब हो गयी और गायब भी एक स्मार्ट हैडसम हिस्ट्रीशीटर के साथ हुई। बकौल पुलिस परिवार जब थाने पहुंचा था तो उसके कुछ देर बाद ही महिला कॉन्स्टेबल का घर के एक मोबाइल फोन पर कॉल आया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

समझती हूं अच्छा बुरा

इतना ही नहीं इस सिपाही लड़की ने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपना अच्छा बुरा भी समझती है। हालांकि, परिवार इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। हालांकि पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस युवक के साथ वो गई है वह मेरठ के मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है।

कर ली गयी बरामद

सिपाही लड़की की बरामदगी के लिए अधिकारियों ने चार टीमें लगायीं और करीब आठ घंटों की मशक्कत के बाद उसको बरामद कर लिय गया। हालांकि जिस हिस्ट्रीशीटर के साथ वह गयी थी वो नहीं मिला। पुलिस अब इस सिपाही लड़की की डाक्टरी कराने की बात कह रही है। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं लड़के वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादान का है। वहीं दूसरी ओर विधि विशेषज्ञों की राय है कि लड़की बालिग है और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। लड़की यदि ना चाहे तो उसकी डाक्टर उसकी मर्जी के खिलाफ नहीं करायी जा सकती।

लड़की के पिता की तबीयत हुई खराब

शादी से पहले बेटी के अपहरण से परिवार सदमे में है। चर्चा है कि सिपाही के पिता की तबीयत खराब हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसने यह रिश्ता कराया था, वह शख्स भी महिला सिपाही के घर पहुंच गया है। उधर, लड़के पक्ष से भी फोन पर लगातार बात की जा रही है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *