प्रवर्तन दल है तो सिलिंग मुमकिन है

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

त्यागी हॉस्टल की दुकानें सील करने पर बवाल, निगम टीम का घेराव, बड़ी संख्या में जमा हो गए विरोध करने वाले

हापुड़ रोड करीम नगर, परतापुर, पल्लवपुरम, शहर घंटाघर पर भी की गयी दुकानें सील

मेरठ। लालकुर्ती के वेस्टर्न कचहरी रोड पर त्यागी हॉस्टल के बाहर बनीं दुकानों को सील किए जाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। लोगों ने नगर नगिम की टीम को घेर लिया। टैक्स सुप्रीटेंडेंट विनय शर्मा से जमकर कहासुनी हुई। हालत यह हो गयी कि मामला पूरी तरह से गरमा गया। नौबत यहां तक आ गयी कि निगम की टीम को ही बैक होना पड़ा। यहां केवल तीन दुकानें ही सील की जा सकीं। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जिनकी दुकानें सील करने के लिए निगम की टीम पहुंची थी, उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदार बुला लिए। अच्छी बात यह रही कि वहां प्रवर्तन दल को लेकर कर्नल संजीव तोमर मौजूद थे।
टीएस विनय शर्मा प्रवर्तन दल को साथ लेकर वेस्टर्न कचहरी रोड पर त्यागी हॉस्टल की दुकानें सील करने पहुंचे। इन पर काफी मोटी रकम हाउस टैक्स की बकाया है। जिस वक्त प्रवर्तन दल की मदद से दुकानों को सील किया जा रहा था। उसी दौरान वहां आरटीआई एक्टिविस्ट संदीप पहल पहुंच गए। उन्होंने सील की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों को सील नहीं किया जा सकता। उनकी विनय शर्मा से जबरदस्त बहस हो गयी। इस दौरान संदीप पहल ने निगम के महापौर समेत निगम के तमाम अफसरों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। वहां पर हंगामा काफी बढ़ गया। हालांकि इससे पहले तीन चार दुकानें सील की जा चुकी थीं, लेकिन संदीप पहल के पहुंचने व हंगामा बढ़ने के बाद फिर अन्य दुकानें सील नहीं की जा सकीं। वहां से निगम की टीम आगे निकल गयी।

पूरे शहर में अभियान

जैसे-जैसे 31 मार्च करीब आती जा रही है, वैसे ही वैसे नगर निगम का हाउस टैक्स रिकबरी का अभियान तेज होता जा रहा है। बुधवार को शहर के तमाम इलाकों में रिकबरी का अभियान चलाया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल ने कर्नल संजीव सिंह तोमर सेना मेडल के नेतृत्व में अभियान निगम के मुख्यालय, कंकरखेड़ा, दिल्ली रोड जोन में भी चलाया गया। हापुड़ रोड करीम नगर में जब निगम की टीम पहुंची तो वहां भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गनीमत यह रही कि प्रवर्तन दल साथ चल रहा था, जिसकी वजह से निगम की टीम सीलिंग की कार्रवाई कर पायी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि आज दिल्ली रोड, परतापुर, कंकरखेड़ा पल्लवपुरम, हापुड़ रोड करीम नगर, पुराना कमेला आदि इलाकों में जिन्होंने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है उनके प्रतिष्ठान सील किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगम का प्रयास है कि ३१ मार्च तक टारगेट के सापेक्ष्य हाउस टैक्स की रिकबरी की जाए। आज के अभियान में केएनए शिप्रा श्रीवास्तव, टीएस विनय कुमार व टीएस अतुल कुमार तथा प्रवर्तन दल भी शामिल रहा।

विरोध के बजाए करें सहयोग

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने हाउस टैक्स रिकबरी का विरोध करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बजाए विरोध करने के लोगों को निगम की टीम से सहयोग करना चाहिए। विकास कार्य तभी कराए जा सकते हैं, जब लोग अपने हिस्से का कर जमा करें। हो यह रहा है कि लोग विकास कार्य चाहते हैं, लेकिन टैक्स नहीं देना चाहते हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *