आईआईएमटी स्टार्ज किड्स स्कूल में विंटर कार्निवल, योगेश मोहन अग्रवाल डा. मयंक अग्रवाल व श्रीमती प्रियांशु रही मौजूद, शानदार रहा आयोजन
मेरठ । गंगानगर स्थित आईआईएमटी स्टार्ज किड्स स्कूल में विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शानदार स्टाल
विंटर कार्निवल के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए। फूड स्टॉल में पानी-पुरी, पाव-भाजी, बड़ा, चाउमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा अभिभावकों ने भी इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामूहिक सहभागिता की भावना का विकास होता है।
सामुहिक प्रयास
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा मेहता जी ने सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आईआईएमटी स्टार्ज किड्स स्कूल का यह विंटर कार्निवल सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा।