भारत ने वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भारत को शुरूआती तीन बड़े झटके लगे, संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी ने पहुंचा जीत की दहलीज पर, पांच मार्च को होगी अब इंग्लैंड से भिड़ंत

नई दिल्ली/कोलकाता । इंडन गार्डन में भारत बनाम वेस्ट इंजीज के बीच खेला गया मैच भारत जीत गया। हालांकि मैच काफी रोमांचक था। मैच में शानदार सैमसन का बल्लेबाजी देखने को मिली। यह मैच ICC Men’s T20 World Cup 2026 के Super 8 स्टेज का था, जो एक तरह से वर्चुअल क्वार्टरफाइनल था—जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचती और हारने वाली बाहर हो जाती। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह ईडन गार्डन्स में T20I का अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज था!

संजू सैमसन ने पहुंचा जीत की दहलीज पर

इस मैच में जो सबसे ज्यादा क्रेज रहा और जिसने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया वो था संजू सैमसन। उन्होंने नाबाद 97 रन (50 गेंदों पर) की शानदार पारी खेली और इस मैच की सबसे बड़ी हीरो साबित हुए। भारत की पारी की शुरूआत की यदि बात की जाए तो अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में आउट हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 18 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन आज शानदार पारी ना खेलते तो भारत की लुटिया डूब गयी थी। संजू सैमसन की यह T20 वर्ल्ड कप में पहली बड़ी पारी रही और भारत को सेमीफाइनल में ले गई।

वेस्ट इंडीज की मजबूत शुरूआत

मैच मे वेस्ट इंडीज ने यू तो बेहद मजबूत शुरूआत की थी। इसके मिडिल ओवर्स में काफी रन भी बनें, लेकिन वेस्ट इंडीज के रनों के पहाड़ में जसप्रीत बुमराह बैरियर साबित हुए। उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी की और अधिक रन नहीं बनने दिए, जिसके चलते भारत ने 4 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। मैच में अंत तक रोमांच बना रहा।

पांच मार्च को इंग्लैंड से भिडंत

भारत की अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड‍़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़त होनी है। वहीं दूसरी ओर आज के बैच की बात करें तो आज भारत के हाथों मिली हार के बाद वेस्ट इंडीज का इस टूर्नामेंट में सफर पूरा हो गया।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *