“भारत AI क्रांति को कर रहा है लीड

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

India AI Impact Summit 2026 में पीएम मोदी का संबोधन, भारत को बताया वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब, पीएम बोले भारत AI से नहीं डरता

नई दिल्ली। भारत AI क्रांति का हिस्सा नहीं बल्कि इसको लीड कर रहा है। यह बात पीएम नरेन्द्र मोदी ने India AI Impact Summit 2026 जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है, में कही। । यह ग्लोबल साउथ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर AI पर फोकस्ड समिट है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्य संबोधन दिया और उन्होंने भारत को वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में पेश किया।

यह बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि “भारत AI क्रांति का सिर्फ हिस्सा नहीं, बल्कि इसे लीड कर रहा है। हम AI से डरते नहीं, बल्कि इसमें अपना भविष्य देखते हैं। ‘Design and develop in India, deliver to the world’ – भारत में बनाओ, दुनिया को दो।” उन्होंने ‘MANAV’ विजन पेश किया, जो AI को मानव-केंद्रित (human-centric) बनाने पर फोकस करता है। ‘जिसका डेटा, उसका अधिकार’ का सिद्धांत दोहराया, ताकि AI समावेशी और सुरक्षित रहे।

कई विदेशी मेहमान रहे मौजूद

इस खास मौके पर कई विदेशी मेहमान भी मौजूद रहे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (कीनोट स्पीकर), ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, Google CEO सुंदर पिचाई, Anthropic CEO, और अन्य टॉप लीडर्स मौजूद रहे। इस खास मौके पर कई कंपनियों ने बड़े निवेश की घोषणा की, जैसे Adani का $100 बिलियन AI डेटा सेंटर्स में निवेश (2035 तक)।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *