आरजेडी की सूची जारी, कहीं नहीं टूट रहा चुनाव में NDA को INDIA, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी, सूची से NDA को INDIA का पहला झटका
नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दिपावली पर NDA को INDIA का पहला झटका दिया है। यह झटका सीटों के बंटवारे को लेकर विराेधी खेमे की ओर से लगायी जा रही अटकलों को झटका देकर दिया गया है। दरअसल चौबीस घंटे पहले शोयल मीडिया पर यह ट्रेड कराया जा रहा था कि चुनाव में उतरने से पहले ही INDIA टूट गया है। राहुल व नितिश की दोस्ती भी टूट गई है। तमाम नेशनल मीडिया जिसको विपक्षी दल आमतौर पर गोदी मीडिया की संज्ञा देते हैं वहां यह खबर तेजी से ट्रेड करने लगी थी कि INDIA गठबंधन बिहार चुनाव में उतरने से पहले ही टूट गया है। चुनाव में कांग्रेस और राजद की राहे जुदा हो गयी हैं। भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इन तमाम अटकलों को विराम का काम राजद के 143 प्रत्याशियों की सूची ने किया। सूची में सबसे महत्वपूर्ण बिहार की कुटुंबा सीट से आरजेडी द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं करना रहा है। इस सीट से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज नामांकन कर रहे हैं। राजद के आधिकारिक सूची में कुटुंबा सीट से राजद उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है इससे कुटुंबा सीट से आरजेडी द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं करने से कांग्रेस ने राहत की सांस ली है. औरंगाबाद की कुटुंबा सीट से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज नामांकन कर रहे हैं. राजद के आधिकारिक सूची में कुटुंबा सीट से राजद उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है इससे महागठबंधन की रणनीति साफ होती नजर आ बंधन की रणनीति साफ हो गयी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने इन 143 प्रत्याशियों के नाम आधिकारिक रूप से जारी किए हैं-
| विधानसभा क्षेत्र/प्रत्याशियों के नाम | विधानसभा क्षेत्र/प्रत्याशियों के नाम |
| राघोपुर – तेजस्वी प्रसाद यादव बिहारीगंज – रेनू कुशवाहा बैसी – अब्दुस सुभान बोचहा (SC) – अमर पासवान वारसलीगंज – अनीता देवी महतो तरैया – शैलेंद्र प्रताप सिंह महिषी – गौतम कृष्णा बीडीओ झाझा – जय प्रकाश यादव अलीनगर – विनोद मिश्रा अस्थावां – रवि रंजन कुमार मटिहानी – बोगो सिंह दरभंगा ग्रामीण – ललित यादव कुरहनी – बाबू कुशवाहा केवटी – डॉ. फराज फातमी गैघाट – निरंजन राय सिमरी बख्तियारपुर – यूसुफ सल्लाउद्दीन हसनपुर – माला पुष्पम मधेपुरा – प्रो. चंद्र शेखर मधुबन – संध्या रानी कुशवाहा इमामगंज (SC) – ऋतु प्रिया चौधरी बाराचट्टी (SC) – तनुश्री मांझी कांटी – इस्राइल मंसूरी हथुआ – राजेश कुशवाहा साहेबगंज – पृथि राय सिंहेश्वर (SC) – चंद्रहास चौपाल बैकुंठपुर – प्रेम शंकर यादव बाराुली – दिलीप सिंह हाजीपुर – देव कुमार चौरसिया बहादुरपुर – भोला यादव सिवान – अवध बिहारी चौधरी बड़हिया – अरुण गुप्ता मिनापुर – मुन्ना यादव रघुनाथपुर – उसामा शाहाब छपरा – शत्रुघ्न कुमार उर्फ़ खेसारी लाल गरखा (SC) – सुरेंद्र राम महाराजगंज – विशाल जायसवाल एकमा – श्रीकांत यादव बनियापुर – चांदनी देवी सिंह अत्री – विजयन्ती देवी रजौली (SC) – पिंकी चौधरी पारू – शंकर यादव मरहौरा – जितेंद्र राय गोरियाकोठी – अनवरुल हक अंसारी लालगंज – शिवानी शुक्ला परसा – डॉ. करिश्मा राय सोनपुर – डॉ. रामानुज प्रसाद सरायरंजन – अरविंद सहनी मोरवा – रणविजय साहू चेरी–बरियारपुर – सुषील सिंह कुशवाहा उजियारपुर – आलोक मेहता महुआ – डॉ. मुकेश रौशन अलौली (SC) – रामवृक्ष सदा महनार – रविंदर सिंह पतेपुर (SC) – प्रेमा चौधरी समस्तीपुर – अख्तरुल इस्लाम शाहीन तारापुर – अरुण शाह अमनौर – सुनील राय मोकामा – वीना देवी मोहीउद्दीननगर – डॉ. एज्या यादव वैशाली – अजय कुशवाहा साहेबपुर कमाल – सतानंद संबुध बाढ़ – कर्मवीर सिंह मुंगेर – अभिनव विद्यर्थी परबत्ता – डॉ. संजीव सिंह सूर्यगढ़ा – प्रेम सागर चौधरी मनेर – भाई वीरेंद्र इस्लामपुर – राकेश रौशन शेखपुरा – विजय सम्राट मसौढ़ी (SC) – रेखा पासवान नरकटिया – डॉ. शमीम अहमद हिलसा – शक्ति सिंह | दानापुर – रीतलाल राय (यादव) हरसिद्धि (SC) – राजेन्द्र राम बख्तियारपुर – अनिरुद्ध यादव बैंकिपुर – रेखा गुप्ता गोविंदपुर – पुर्निमा देवी फतुहा – डॉ. रमणंद यादव रामनगर (SC) – सुभोध पासवान कल्याणपुर – मनोज यादव मोतिहारी – देवा गुप्ता सैंडेश – दीपु राणावत नरकटियागंज – दीपक यादव बड़हरा – रामबाबू पासवान जगदीशपुर – कुनाल किशोर शाहपुर – राहुल तिवारी ब्रह्मपुर – शंभु नाथ चिरैया – लक्ष्मी नारायण प्रसाद ढाका – फैसल रहमान शेहोर – नवीन झा परिहार – स्मिता पुर्वे गुप्ता सुरसंड – सैयद अबू दुजाना बाजपट्टी – मुकेश यादव सीतामढ़ी – सुनील कुशवाहा रुनीसैदपुर – चंदन कुमार बेलसंड – संजय गुप्ता खजौली – बृज किशोर यादव बाबूबरही – अरुण कुशवाहा बिस्फी – आसिफ अहमद मधुबनी – समीयर महासेत राजनगर (SC) – प्रो. विष्णु राम लौकहा – भरत भूषण मंडल त्रिवेणीगंज (SC) – संतोष सरदार छातापुर – डॉ. विपिन कुमार नोनीया निर्मली – बैजनाथ मेहता (पूर्व IRS) नरपतगंज – मनीष यादव रानीगंज (SC) – अभिनव मंगलम जोकीहाट – शहनवाज आलम ठाकुरगंज – सऊद आलम कोचाधामन – मुजाहिद आलम रुपौली – बीमा भारती धमदाहा – संतोष कुशवाहा परनपुर – ईशरत परवीन पीरपैंती (SC) – राम विलास पासवान कहलगांव – रजनीश भारती सुल्तानगंज – चंदन सिन्हा नाथनगर – शेख ज़ेयाउल हसन ढोरैया (SC) – त्रिभुवन दास कटोरिया (ST) – स्वीटी सीमा हेंब्रम बेलहर – चनयक्य प्रकाश रंजन रामगढ़ – अजीत सिंह मोहनिया (SC) – श्वेता सुमन भभुआ – बिरेन्द्र कुशवाहा चैनपुर – बृज किशोर बिंद सासाराम – सत्येन्द्र साह दिनारा – राजेश यादव नोखा – अनीता देवी नोनिया चकाई – सवित्री देवी डेहरी – गुड्डू चंद्रवंशी कर्था – सुधाय यादव जहानाबाद – राहुल शर्मा मखदुमपुर (SC) – सुबेदार दास गोह – अमरेंद्र कुशवाहा ओबरा – ऋषि कुमार नबीनगर – अमोद चंद्रवंशी रफीगंज – डॉ. गुलाम शाहिद गुरुा – विनय कुमार शेरघाटी – प्रमोद वर्मा बोधगया (SC) – कुमार सर्वजीत पासवान टिकारी – अजय डांगी बेलागंज – विष्णुनाथ कुमार सिंह नवादा – कौशल यादव जमुई – शमशाद आलम |
संतुलन साधने की कवायद
आरजेडी इस चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है इससे प्रत्याशियों की सूची से पता चलता है। जातिगत संतुलन साधने में कोई कोताही नहीं बरती गयी है। माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे में राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के फार्मूले को तवज्जो दी है या यह भी कहा जा सकता है कि टिकट की सूची लालू प्रसाद यादव की सलाह से फाइनल की गयी है। जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री बीमा भारती को पुनः रुपौली से टिकट मिला है. सूची में सामाजिक संतुलन का पूरा ख्याल रखा गया है. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेताओं को बड़ी संख्या में प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी ने लगभग हर जिले से नए और पुराने चेहरों का मिश्रण पेश किया है-जैसे मोकामा से वीना देवी, दानापुर से रीतलाल राय, बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव, और मधेपुरा से प्रो. चंद्र शेखर.