इजरायल का गुलाम रजा सुलेमानी को मारने का दावा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इजरायल सेना के प्रवक्ता का दावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी जानकारी, ईरान की ओर से ना खंडन ना पुष्टि

नई दिल्ली/तेल अबीब। इजरायली सेना ने ईरान के एक बड़े मिलिशिया कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। यह दावा इजरायली सेना के प्रवक्ता ने आज किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरानी सेना कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। इजरायली सेना गुलाम रजा सुलेमानी की मौत को अपनी बड़ी सफलता बता रही है।

लक्षित हमला था

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने अपना पोस्ट में दावा किया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की आंतरिक सुरक्षा अर्धसैनिक मिलिशिया, बासिज इकाई के कमांडर को मार गिराया है। “सैन्य खुफिया विभाग से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, वायु सेना ने कल तेहरान के मध्य में एक लक्षित हमला किया, जिसमें पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया गया,” यह बात मंगलवार को कही गई। वहीं दूसरी ओर गुलाम रजा सुलेमानी की मौत को लेकर ईरानी ने अभी तक ना तो पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है। यहां बता दें कि गुलाम रजा सुलेमानी को ईरानी सेना के प्रतिष्ठित कमांडरों में शुमार किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *