जापान में माह के एक लाख से ज्यादा की नौकरी का आफर, इंटर के साथ-साथ स्टूडेंट कर सकते हैं तैयारी, स्टूडेंट के लिए बड़ा अवसर
मेरठ। जापान से भारत पहुंचा प्रतिनिधि मंडल शनिवार को छावनी के मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी पहुंचा। सेमिनार के जरिये जापानी प्रतिनिधि मंडल ऋषभ के स्टूडेंट से रूबरू हुआ। जापानी प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय स्कूलों के स्टूडेंट के लिए नर्सिंग समेत अन्य जॉब्स के कोर्स की जानकारी सेमिनार में दी।
मानकों पर उतरना होगा खरा
सबसे अच्छी बात तो यह रही कि जापानी प्रतिनिधि मंडल जिन बातों की जानकारी सेमिनार में दे रहा है यदि उन मानकों पर स्टूडेंट खरे उतरते हैं तो उनको जापान में नौकरी की शत प्रतिशत गारंटी दी जा रही है। इन नौकरियों की शुरूआत एक लाख अधिक प्रति माह से शुरू है।
भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित
सेमिनार की शुरूआत महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन (सी.ए.),कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी व उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने जापान से आए प्रतिनिधि मंडल में शामिल मिस ‘इरिको नोडा सी.ई.ओ. ऑफ इरिश सॉल्यूशन आई.एन.सी. जापान व ईशान अग्रवाल डायरेक्टर ऑ$फ इरिश सॉल्यूशन आई.एन.सी. जापान को पौधा देकर स्वागत किया। सेमिनार में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने स्टूडेंट को बताया कि जापान में तकनीकी, शिक्षा, नर्सिंग तथा अन्य क्षेत्रों में कई अच्छे अवसर उपलब्ध है । उन्होंने यह भी समझाया कि किस प्रकार इन कोर्सों में प्रवेश ले सकते हैं और आगे चलकर वहां रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट ने भी उत्साह पूर्वक सेमिनार में भाग लिया और अपने करियर से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका टीम के सदस्यों ने विस्तार से उत्तर दिया। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और रोजगार के नए अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. फराह जमाल ने किया। अंत में विद्यालय अध्यक्ष दिनेश चंद, सचिव डॉक्टर संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, व उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने इस उपयोगी सेमिनार के लिए जापानी टीम का आभार व्यक्त किया।