जूही त्यागी ने लगाई प्याऊ, मंगलवार को मेरठ में यथार्थ के सारथी सामाजिक संस्था ने गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मंगल पांडे नगर में मिमेंस हॉस्पिटल के सामने शर्बत वितरण कार्यक्रम किया जो दोपहर 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक चला।
संस्था के पदाधिकारियों ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर RRR(Reuse, Reduce, Recycle)मुहिम के तहत अंतर्गत जनता को जागरूक करते हुए प्लास्टिक के गिलास को हटाकर बर्तन बैंक का इस्तेमाल किया गया जिसमे जनता से अपील की गई की प्लास्टिक व थर्माकोल के गिलास व बर्तनों की जगह स्टील व कांच के बर्तनों का स्तेमाल करें क्योंकि प्लास्टिक जनमानस के साथ साथ पर्यावरण को भी बहुत नुकशान पहुँचा रही है।
संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी ने शर्बत का वितरण स्टील के ग्लास में किया व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
आज के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संगीता शर्मा ,कोषाध्यक्ष कविता चौहान, नितिन भारद्वाज,प्रथम चौहान ,राकेश मोहन,जिला अध्यक्ष शालिनी शर्मा,आराध्य त्यागी,पीहू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा सभी में बड़े प्रेम से कार्य किया।