केशव मौर्य ने लिया फीड बैक

केशव मौर्य ने लिया फीड बैक
Share

केशव मौर्य ने लिया फीड बैक, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पहुंचे और क्षेत्रीय पदाशिकारियो जिला महानगर पदाधिकारीयों व मोर्चो के अध्यक्ष के साथ बैठक कर उन्‍होंने संगठन स्‍तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। मंच संचालन जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने किया।  क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार व केंद सरकार का शासन ऐतिहासिक रहा है। भाजपा का संगठन कार्यकर्ता पर नजर रखता है वह उसकी क्षमता के अनुसार उससे पद देकर आगे बढ़ाता है। मैं भी वार्ड व मंडल की कार्यसमिति में हुआ करता था लेकिन आज क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर हूं जो कि संगठन के कारण ऐसा संभव होता है। डिप्टी सीएम ने कहा की मै प्रशासनिक बैठक करने से पूर्व में कार्यकर्ताओं की समस्याएं गौर से सुनना पसंद करता हूँ उनके समस्‍याओं के निस्‍तारण के लिए विभागों के अधिकारियों से बात करूंगा। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के बारे में बताया की पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लागातार दुर्व्यवहार कर रहा है, पूरे शहर की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी है, एमडीए का नक्शा पास कराने में धांधली चल रही है, छेत्रीय कोष अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहर में चोरियां हो रही है लेकिन खुलासा पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रहा है, कार्यकर्ताओं पर जो राजनीतिक मुकदमे लगे हैं वह जल्द से जल्द समाप्त किए जाएं। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी की समस्याओं के सुनने के बाद कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है वह हमारे लिये देव तुल्य है, अब भाजपा सरकार ने एक गवर्नमेंट ऑर्डर (GO)निकाला है की जो प्रत्येक जिले में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगती है वहां पर अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों के साथ बैठने का और समस्याओं का समाधान कराने लिए अपेक्षित होगा। अब भारतीय जनता पार्टी का आगामी मिशन नगर निकाय चुनाव और लोकसभा 2024 का चुनाव है।सारे विपक्षी दल हमारी भाजपा की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं पर सारे राजनीतिक दल हमारे खिलाफ हो पर आम जनता हमारे साथ है 2024 का चुनाव हमारे लिए सबसे बड़ा चुनाव होने वाला है क्योंकि 2024 मे भाजपा के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने व साजिश करने लायक ही नहीं बचेंगे। आज की इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया जिला अध्यक्ष विमल शर्मा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,राज्य मंत्री दिनेश खटीक सांसद राजेन्द्र अग्रवाल राज्य सभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, कांता कर्दम,एमएलसी सरोजनी अग्रवाल धर्मेंद्र भारद्वाज सहरानपुर विधायक कीरत सिंह क्षेत्रीय महामन्त्री विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा महानगर महामन्त्री महेश बाली,राजकुमार सोनकर,महेश बाली, पीयूष शास्त्री, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी,उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, वकुल रस्तौगी अजय त्यागी नरेंद्र उपाध्याय,रवीश अग्रवाल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्तिथ रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *