व्यापारियों की जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करो, वर्ना व्यापारियों को लेकर बैठेंगे धरने पर, 21 मार्च से धरने की दी चेतावनी
पीवीवीएनएल अफसरों ने 11 व 13 फरवरी को दिए ज्ञापन पर नहीं की कोई कार्रवाई
मेरठ। प्रदेश के बड़े व्यापारीनेता लोकेश अग्रवाल ने पीवीवीएनएल चीफ से दो टूक कह दिया है कि या तो समस्याओं को समाधान कर दिया जाए वर्ना 21 मार्च से धरना देंगेंगे। अफसरों को दफ्ताराें में नहीं घुसने दिया जाएगा। समस्याओं के प्रति अफसरों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी का तो मजाक बना कर रख दिया है। महकमे में कोई काम ही करने को तैयार नहीं।
मुख्य अभियंत प्रथम व द्वितीय का घेराव
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग की लंबित समस्याओं के संबंध में मुख्य अभियंता वितरण प्रथम व द्वितीय के कार्यालय का घेराव किया गया। उन्होंने बताया कि विगत 11 फरवरी व 13 फरवरी को दोनों कार्यालय को विद्युत विभाग से जुड़ी व्यापारी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया था। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज व्यापारी आज बहुत बड़ी संख्या में मुख्य अभियंता वितरण प्रथम व द्वितीय के कार्यालय पहुंचे।
चीफ से पाइंट टू पाइंट बात
श्री लोकेश अग्रवाल ने एक-एक समस्या पर विस्तार से चर्चा कर उसके समाधान की जानकारी मांगी। 2 घंटे तक चली बैठक में एक-एक समस्या के निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग ने पूर्ण समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 20 मार्च तक पूर्ण समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी 21 मार्च से अनशन पर बैठेंगे।
ये रहे मौजूद
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार त्यागी गौरव गोयल अश्वनी बिश्नोई अतुल त्यागी दीपक यादव राजा खान चमन सिंह सुनील कुमार राहुल प्रजापति आकाश सरफराज अहमद वसीम शाहिद अली हर्ष सैनी जाहिद नावेद आदि के अलावा अन्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।