गुरूवार को प्रातः श्री वर्धमान महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा तथा एक हजार आठ कलशों द्वारा, पांडुक शिला पर होगा श्री जी का मस्तकाभिषेक
मेरठ। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर जी) के प्रथम स्थापना दिवस के पावन शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भगवान महावीर स्वामी की ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत नाटिका (पूजा का फल) मैं कल होने वाली रथ यात्रा मैं पात्रों के चयन के लिए कूपन लकी ड्रा का आयोजन किया गया।
12 फरवरी को भव्य आयोजन
12 फरवरी यानि गुरूवार को प्रातः श्री वर्धमान महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा तथा एक हजार आठ कलशों द्वारा पांडुक शिला पर श्री जी का मस्तकाभिषेक संपन्न होगा। मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन) ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर पुण्यर्जक परिवार श्री मुकुल जैन, श्री मति मनीषा जैन के सानिध्य में सभी कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं मंच संचालन ऋषभ जैन (CA) द्वारा किया गया। श्री अमित जैन , श्री विशाक जैन, श्री प्रतीक जैन,श्री अनमोल जैन, श्री आयुष जैन, श्री ऋषभ जैन, श्री मुकेश जैन,श्री सौरभ जैन,श्री नीरज जैन,श्री रजत जैन आदि उपस्थित रहे।
आयोजक: समस्त दिगंबर जैन समाज, मेरठ ने आज के कार्यक्रम में सभी जैन समाजो से इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक धर्मप्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होने का आग्रह किया।