आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं का बड़ा योगदान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सीसीएसयू में भाजपा का महिला सम्मेलन, गाजियाबाद महापौर रही मुख्य अतिथि, स्वदेशी को अपनाने पर दिया जोर

मेरठ। आत्म निर्भर भारत अभियान में महिलाओं का योगदान भी कम नहीं। यह बात सीसीएसयू सभागार में आयोजित भाजपा के आत्मनिर्भर भारत अभियान के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल की पूर्व उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनसे महिलाएं स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं की देश को आगे बढ़ाने में भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और प्रचार के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रही हैं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद कांता कर्दम, पूर्व मेयर मधु गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, उपहार सिंघल, डॉ. युविका अहलूवालिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल महिला मोर्चा प्रभारी अरविंद गुप्ता, अभियान संयोजक डॉ. वकुल रस्तोगी, सह-संयोजक सीमा श्रीवास्तव, पूजा बंसल, नूपुर जौहरी, संगीता पंडित, ममता मित्तल, नीलम गिरी और उमा चतुवेर्दी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सोशल मीडिया इंदु वत्स सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *