डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए गए आपरेशन शस्त्र से रेंज की पुलिस को बड़ी सफलत मिली है। महज दो माह में रेंज में पुलिस ने 563 अभियुक्त गिरफ्तार, 584 अवैध शस्त्र व 2492 कारतूस बरामद एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, अन्तरार्जीय गिरोह के हथियार तस्कर गिरफ्तार
मेरठ/ डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए गए आपरेशन शस्त्र से रेंज की पुलिस को बड़ी सफलत मिली है। महज दो माह में रेंज में पुलिस ने 563 अभियुक्त गिरफ्तार, 584 अवैध शस्त्र व 2492 कारतूस बरामद किए हैं। 563 गिरफ्तार, 584 अवैध शस्त्र व 2492 कारतूस बरामद डीआईजी के अभियान की बदौलत मिली सफलता की चर्चा पूरे जोन में हो रही है। डीआईजी नैथानी ने बताया कि रेंज के जनपदों में गोली बारी की बढती घटनाओं की रोकथाम के लिए 5 फरवरी से आॅपरेशन शस्त्र चलाया गया है, जिसमें अपराधियों पर कडा प्रहार किया गया। 02 माह में रेंज में 563 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फायरिंग प्रकरणों में के विरूद्ध कार्यवाही की गई। शस्त्र लाईसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है, इसमें मेरठ से शस्त्र निरस्तीकरण के दो प्रस्ताव भेजे गये हैं। इस दौरान थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए 13 अवैध पिस्टल निर्मित/अर्धनिर्मित व 436 मैगजीन एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना दौराला पुलिस ने 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार किये, जिनके कब्जे से 09 अवैध तमंचे व 01 पिस्टल बरामद की गयी। बागपत के थाना कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान के अन्तर्गत अवैध हथियारो की खरीद परोख्त करने वाले अन्तरार्जीय गिरोह के 05 को गिरफ्तार कर 08 अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किये। मेरठ में आॅपरेशन की शुरूआत से अब तक 217 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया व फायरिंग/ हर्ष फायरिंग के प्रकरणो में 18 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। बुलन्दशहर में 239 को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग के प्रकरणो में 02 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, बागपत में 61 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग के प्रकरणो में 12 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा जनपद हापुड में 46 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है और फायरिंग के प्रकरणों में 03 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
हमलावरों से ये रिश्ता क्या कहलाता है
शहर में पैदल घूमे डीआईजी-लोगों की मुलाकात