मंदिर की दीवार गिराई लोगाें में नाराजगी

मंदिर की दीवार गिराई लोगाें में नाराजगी
Share

मंदिर की दीवार गिराई लोगाें में नाराजगी,  मेरठ में  रूड़की रोड पर पीएसी के समीप शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान के दौरा नगर निगम की जेसीबी ने मंदिर की दीवार भी ध्वस्त कर दी। इसको लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर नगर निगम की टीम ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क से काफी दूर हटकर जो गरीब लोग सालों से सब्जी फल तथा अन्य सामान बेच कर परिवार का गुजर बसर कर रहें हैं केवल उनको हटाने के लिए ही एक छोटी सी जगह पर नगर निगम का दस्ता अभियान चलाने को पहुंचा था। जहां ये लोग बैठते हैं उसके पीछे एक कांप्लैक्स का निर्माण किया गया है। जिन्होंने यह कांप्लैक्स बनाया है, आरोप है कि उनके इशारे पर ही शुक्रवार को यह निगम का दस्ता पहुंचा था। वहां से गरीब दुकानादारों को उजाड़ दिया गया। लोगों ने बताया भी वो सालों से यहां पर काम कर रहे हैं। उनकी वजह से किसी को कभी भी कोई परेशान नहीं होती। यहां तक कि कांवड़ यात्रा के दौरान भी प्रशासन उन्हें इस स्थान से नहीं हटाता है। उनकी वजह से कभी भी रूडकी रोड मेन रोड पर यातायात बाधित नहीं होता है। ऐसे में यदि कुछ लोगों को खुश करने के लिए नगर निगम प्रशासन के अधिकारी ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर गरीबों को उजाड़ने का काम करते हैं तो यह दुर्भाग्य पूर्ण है। क्योंकि नगर निगम का काम किसी निजी व्यक्ति के हित के लिए जेसीबी चलाना नहीं है, नगर निगम एक सरकारी संस्था है। इसका दस्ता यदि निजी तौर पर किसी के हित के लिए काम करता है तो वह अनुचित है।
जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन:
यहां बैठने वाले फल व सब्जी आदि के दुकानदारों ने बताया कि शुक्रवार को जो कुछ कुछ लोगों के इशारे पर नगर निगम के दस्ते ने किया है उसकी शिकायत सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच की भी मांग की जाएगी। वहीं दूसरी ओर ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान मंदिर की दीवार गिराए जाने का हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि निगम के दस्ते ने ऐसा जानबूझ कर किया है। जिस मंदिर की दीवार गिरायी गयी है वह दशकों पुराना है। इस पूरे इलाके के लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। हिन्दू संगठनों से जुड़े गोपाल शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों के इशारे पर नगर निगम के दस्ते ने मंदिर की दीवार ही ध्वस्त कर दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगरायुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी दिया जाएगा।

‍‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *