यूजीसी के खिलाफ जमकर बोले, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में आपत्तिजनक सवाल की निंदा
्मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक रविवार को पीएल शर्मा रोड पर सौरभ दिवाकर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के स्थाई समिति के सदस्य पंडित अजय शर्मा ने कि व संचालन संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई व हाल ही में संपन्न हुए होली मिलन कार्यक्रम के लिए पूर्वी क्षेत्र की सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। र उनको अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
आंदोलन की चेतावनी
19 मार्च को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी पर आने वाले निर्णय पर विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की अगर यूजीसी के नियम को नहीं हटाया गया तो आंदोलन पूरे जोर-जोर के साथ में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न में पंडित शब्द के दुरुपयोग का संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने विरोध किया और सभी ने एक मत से यह मांग की गई कि पेपर बनाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए अन्यथा इसके विरोध में भी अगर आंदोलन चलाना पड़ा तो हम उनसे पीछे नही होंगे । बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने शपथ ली है कि आगे आगामी चुनाव में हमारा संगठन व ब्राह्मण समाज उस पार्टी व व्यक्ति को वोट देगा जो समाज के हित में बात करेगा और खड़ा रहेगा। आज सभी ने हाथ उठाकर के इसकी शपथ ली।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से विचार रखने वालों में संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि , डॉक्टर प्रियंक शर्मा, सौरभ दिवाकर ,पंडित भूषण शर्मा ,पंडित मनीष शर्मा, पंडित गणेश दत्त शर्मा ने संगठन की एकता व ब्राह्मण हित में कार्य करने वालों को पूर्ण सहयोग देने का वचन दोहराया। आज की बैठक में उपरोक्त के अलावा गिरीश भारद्वाज ,ललित कौशिक ,श्रीकांत पांडे ,सुधांशु भारद्वाज, संजय वाजपेई ,सुमित शर्मा ,आनंद भारद्वाज ,अजय शर्मा बुढ़ाना गेट ,सुधीर कुमार शर्मा ,अंकुर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।