मेरठ। भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर क्यों इतनी लोकप्रिय हैं, क्यों उनके पीछे भीड़ व लोग पागल हैं। कहीं भी उनके आने की खबर भर से क्यों हजारों लोग एक पल में जमा हो जाते हैं। क्यों उनके लिए कुछ भी गुजरने को लोग हरदम तैयार रहते हैं। सांसद चंद्रशेखर का यह रहस्य उस समय खुल गया जब वह मेरठ के ब्रह्मपुरी के हरिनगर में अपने पुराने साथी उस वक्त के साथी जब चंद्रशेखर बीमार थे और मेरठ के एक हॉस्पिटल में एडमिट थे, उस वक्त चतर सिंह जाटव ने उनकी कुछ समय देखभाल की थी। यह बात सांसद चंद्रशेखर कतई नहीं भूले। सांसद को जब पता चला कि चतर सिंह की माता जी का निधन हो गया तो अपने बेहद व्यस्त समय से वो समय निकालकर चतर सिंह जाटव के घर पहुंचे। उनके माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हें सांत्वना दी। चतर सिंह के दुख की इस घड़ी में सांसद चंद्रशेखर उनके साथ खड़े थे।



आमतौर पर नेताओं में यह जज्वा बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन चंद्रशेखर औरों से कुछ अलग है। सादगी और सीधी बात कहना उनकी अदा हो गयी है। उनकी इन्हीं बातों पर लोग निसार हैं सांसद चंद्रशेखर की इस बात का बुधवार को उस समय खुलासा हो गया जब वह चतर सिंह जाटव के मकान पर पहुंचे। उनकी सादगी और लोगों के बीच अपनापन देखकर कोई कह नहीं सकता था कि कोई सांसद ऐसा सांसद जब सदन में बोलता है तो सरकार की चूले हिलने लगती हैं वो सांसद लोगों के साथ इस प्रकार से घुल मिल रहे थे जैसे वो भी उनके परिवार का हिस्सा हों। चतर सिंह की माता जी का विगत दिनों निधन हो गया। यह खबर जब सांसद चंद्रशेखर को मिली तो उन्होंने तुरंत मेरठ आने का कार्यक्रम बना लिया। इस मौके पर बिजेंद्र सूद, अजीत चंद्र जिला अध्यक्ष, अली शेर, मनजीत सिंह, सोरेन, मलखान सिंह, जयपाल सिंह, आकाश, निम्मी, भीम सिंह, गौतम भैय्या, डॉ. ओमप्रकाश, सुरेन्द्र राछोती, रायबहादुर, सलेन्द्र सिंह,मनमोहन सिंह, कपिल सतवाई, निक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दिल्ली वालो को संजय वन में लगता है डर
भाकियू: फर्श पर बैठ कराई मांगे पूरी
सावरकर की ड्रिग्री को लेकर चढाई आस्तीन..