मूसा के गांव को डा. नौसरान रवाना

मूसा के गांव को डा. नौसरान रवाना
Share

मूसा के गांव को डा. नौसरान रवाना, मेरठ आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को आईएमए के पूर्व सचिव डा. अनिल नौसरान को देश और दुनिया में अपनी  गायकी से भारत का नाम रौशन करने वाले गायक स्वर्गीय सुखदीप सिंह सिद्धू मूसा वाला के गांव मूसा के लिए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इस शानदार गायक की हत्या कर दी गयी थी। आबूलेन व्यापार संघ ने भी उनकी हत्या पर दुख जताया। शुक्रवार को आईएमए के पूर्व सचिव व पैलॉजाजिस्ट डा. अनिल नौसरान साइकिल से स्वर्गीय सुखदीप सिंह सिद्धू मूसा वाला को उनके गांव मूसा जनपद मानसा पंजाब मे श्रद्धांजलि देने के लिए साइकिल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा कल सुबह 8:00 बजे मूसा में समाप्त होगी। पंजाब के मनसा के लिए रवाना होने से पूर्व डा. नौसरान आबूलेन पहुंचे। जहां आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने डा. नौसरान का रवाना होने से उनका स्वागत किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सुखदीप सिंह सिद्धू मूसा वाला दो मिनट का मौन धारण का भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष स. नरेन्द्र सिंह करनैल ने कहा कि सुखदीप सिंह सिद्धू मूसा वाला आज हमारे बीच नहीं, लेकिन हमारे दिनों में उनकी याद हमेशा रहेगी। सभी लोग उनको बेहद प्यार करते हैं। देश और दुनिया के लोगों के दिलोँ मे वह और उनकी गायकी हमेशा अमर रहेगी। वह गायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे। पूरी दुनिया उनकी गायकी की दीवानी है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जहां जहां भी मूसा के चाहने वाले हैं उनके यूं चले जाने से सभी को दुख है। इसके बाद  आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनको इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरदार नरेंद्र सिंह अध्यक्ष आबूलेन व्यापार संघ ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर सरदार राजवीर सिंह, आकाश खन्ना महामंत्री, गौरव सेठ, रमेश चौधरी, शम्मी आनंद, चनप्रीत सिंह, राहुल दास, पुनीत सिंह, अनुभव अग्रवाल, बंटी गुजर, आदि उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *